अपराध /दुर्घटना

रामपुर बुशहर : निरथ में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक अन्य घायल

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत आने वाले नीरथ में आज सुबह एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार घनेरी अस्पताल में चल रहा है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार सुबह नीरथ के समीप एक टिपर एचपी06-7698 सड़क मार्ग से करीब 80 मीटर नीचे लुढ़क गया। हादसे के समय टिपर में दो युवक सवार थे, जो वाहन के साथ ही खाई में जा गिरे। इस हादसे में शशी पाल पुत्र शिवराम घायल हुआ है। जबकि टिप्पर चालक संदीप पुत्र सोहनलाल गांव कुड़ीधार डाकघर नीरथ तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 22 वर्ष की इस दुर्घटना में मौत हो गई। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago