अपराध /दुर्घटना

रामपुर बुशहर : कोटगढ़ के शिलाजान में कोयले की गैस लगने से दो युवकों की मौत

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत आने वाले कोटगढ़ के शिलाजान में कोयले की गैस लगने से नीद में सोए दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कमरे में मौजूद अन्य सात युवक भी गैस की चपेट में आ गए, जिनका उपचार कोटगढ़ अस्पताल में ही चल रहा है। वही मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।जानकारी के मुताबिक गैस की चपेट में आए सभी युवक कुलदीप मैहता गांव जब्बलपुर डाकघर जरोल उप तहसील कोटगढ के शिलाजान स्थित बगीचे में मकान निर्माण में बतौर मजदूर कार्य कर रहे है और बगीचे में ही बने मकान के एक ही कमरे में सोते थे। शुक्रवार शाम ठंड होने के चलते सभी ने पहले लोहे की बाल्टी में आग जलाई फिर आग बुझने के बाद बाल्टी में बचे कोयले को कमरे में लेकर सो गए। सुबह जब मजदूरों के मुंशी विष्णु ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो किसी ने भी दरवाजा नही खोला। थोड़ी देर बाद बड़ी मुश्किल से हिम्मत जुटाकर कमरे में बेहोशी हालत में पड़े विनोद व यशपाल ने दरवाजा खोला। जिसके बाद कमरे में गैस की चपेट में आए सभी मजदूरों को इलाज के लिए सीएचसी कोटगढ़ ले जाया गया। जहाँ पर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 22 वर्षीय रमेश पुत्र महेंद्र सिंह व सुनील पुत्र दौलत सिंह उम्र 21 वर्ष गांव चाड़ना डाकघर भाटगढ़ तहसील रेणुका जिला सिरमौर को मृत घोषित किया गया। जबकि कमरे में मौजूद अन्य सात युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। जिनकी पहचान अनिल पुत्र कुंदिया राम उम्र 22 वर्ष, कुलदीप पुत्र अमर सिंह उम्र 40 वर्ष, राजेन्द्र चौहान पुत्र अमर सिंह उम्र 34 वर्ष , राहुल पुत्र धनवीर उम्र 36 वर्ष, विनोद पुत्र अमर सिंह उम्र 29 वर्ष, यशपाल पुत्र कुंदिया राम उम्र 29 वर्ष के तौर पर हुई है। उक्त सभी युवक गांव बबाई बलीच डाकघर कोटी मधान तै0 रेणुका जिला सिरमौर हि0प्र0 के निवासी है। इसके अलावा कमरे में मौजूद एक अन्य युवक कुलदीप पुत्र दौलत राम गांव चाडना डा0 भाटगढ तै0 रेणुका जिला सिरमौर उम्र 19 वर्ष को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना कुमारसैन के एएसआई करतार सिंह ने मुन्शी विष्णु राम पुत्र देवकू राम गांव खलौन डा0 थानेधार उप तै0 कोटगढ जिला शिमला व अन्य के ब्यान कलमबंद कर दिए है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago