अपराध /दुर्घटना

रामपुर बुशहर : जाबली में एसआईयू टीम ने दबोचा चरस तस्कर

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जाबली में एसआईयू शिमला की टीम ने ट्रैफिक नाके के दौरान एक चरस तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक की पहचान 19 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र नोख सिंह गांव कानों तहसील बंजार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे एसआईयू शिमला की टीम एएसआई अम्बिलाल की अगुआई में गश्त पर थी। इस दौरान एनएच-5 पर दुर्गा माता मंदिर जाबली के समीप ट्रैफिक नाके में लिप्पा से सोलन की ओर जा रही एचआरटीसी बस एचपी-25ए-3324 को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस तलाशी के दौरान बस की दस नम्बर सीट पर बैठा युवक हड़बड़ा गया, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में युवक कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया और तलाशी में युवक के बैग से 802 ग्राम चरस बरामद हुई। एसआईयू टीम ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

15 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

17 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

18 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

21 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

21 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

21 hours ago