मुख्य समाचार

चंबा : राजकीय महाविद्यालय चंबा ने मनाया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय महाविद्यालय चंबा में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने शिरकत की। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने अपने अभिवादन में कहा कि नई शिक्षा नीति जो कि अगले सत्र से शुरू हो रही है। जिसका मूल उद्देश्य भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है यहां विकास के साथ संस्कारों को नहीं भूला जाता। आज हमारी संस्कृति पूरे विश्व में श्रेष्ठ मानी जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब पैसा कमाना नहीं बल्कि अपने जीवन के मूल्यों को जानना है। उन्होंने कहा कि यह जो युवा वर्ग है यह भारत का आने वाला भविष्य है और इस युवा वर्ग को बुराइयों से बच कर अपने जीवन सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अगर शिक्षित होगा तो वह देश ही नहीं अपितु अपने माता पिता और विद्यालय का नाम भी रोशन करेगा।

वहीं इस मौके पर प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे वही रमेश दूसरे स्थान पर रहे। एक अन्य प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें साच पास प्रथम एवं खजियार टीम दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में विजई बच्चों को मुख्य अतिथि डॉ शिवदयाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं एक लघु नाटिका  का भी आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम मैं भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रोफेसर संजीव कुमार और डॉ मनोज रहे। वहीं इस अवसर पर प्रोफेसर विजय रहे। जबकि प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर शिवानी, डॉक्टर चमन, प्रोफेसर निशा, डॉक्टर मोहिंद्र सिलारिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago