मुख्य समाचार

धर्मशाला : धर्मशाला में इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धाजंलि

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंति पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्व. इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें श्रद्धाजंलि दी और देश के लिए दिए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। धर्मशाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि भारत रतन एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम योगदान रहा है। सेवा दल के प्रदेश प्रशिक्षक उत्तम डोगरा ने भी स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीणु राम के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने उन्हें कांग्रेस ध्वज के साथ सलामी दी। गौरतलब है कि भीणु राम का कांग्रेस पार्टी के लिए अतुलनीय योगदान रहा है और उनके देहावसान से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। ब्लॉक कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश सेवा दल प्रशिक्षक उत्तम डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago