मुख्य समाचार

कुल्लू : जिला कुल्लू में शुरू हुआ सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू में भी अब सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की शुरुआत हो गई है। यह पखवाड़ा 28 नवंबर तक जिला कुल्लू में मनाया जाएगा और आशा वर्कर घर-घर जाकर महिलाओं को इस पखवाड़े के बारे में जानकारी देंगी। ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सोमवार को इस पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस पखवाड़े को संबोधित करते हुए सीएमओ कुल्लू डॉक्टर सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि देश में पांच साल के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने और इस आयु वर्ग में लगभग 10 प्रतिशत मृत्यु दस्त व उसकी जटिलताओं की वजह से होती है। इसका लक्ष्य दस्त के सबसे सस्ते और प्रभावकारी उपचार मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस घोल और जिक टैबलेट का प्रयोग करने की जन जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान गांव, जिला स्तर पर स्वच्छता के लिए गहन समुदाय जागरूकता अभियान और ओआरएस व जींक थेरेपी का प्रचार किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता अपने गांवों में पांच वर्षों से कम आयु के बच्चों वाले घरों में ओआरएस के पैकेट वितरण करेगी। प्रथम पंक्ति की कार्यकर्ता एएनएम आशा वर्कर ओआरएस घोल तैयार करने की विधि प्रदर्शन के साथ-साथ, खान-पान और स्वच्छता संबंधी परामर्श देगी, स्वास्थ्य संस्थाओं और ओआरएस-जिंक कार्नर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस्त के कारण होने वाली लगभग सभी मृत्यु को मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस और जिंक गोलियों के प्रयोग द्वारा शरीर में जल की कमी के उपचार के साथ-साथ बच्चों को भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व देकर रोका जा सकता है और शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, स्तनपान, समुचित पोषण और हाथ धोकर दस्त से बचाव किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

2 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

2 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

2 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

3 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

5 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

6 hours ago