मुख्य समाचार

राजगढ़ : नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की यूथ फेस्टिवल कमेटी द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व समाज में मादक द्रव्य पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, उनसे बचाव के उपायों तथा सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के प्रति जागरुकता का प्रसार करना था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस के गांधी ने युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रहने व अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक दिशा में करने के लिए प्रेरित किया।चित्रकारी प्रतियोगिता में निधि कंवर व स्मृति ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि कृतिका शर्मा और आस्था शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विशाखा चौहान ने प्रथम स्थान तथा ईशान पुंडीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अजय शर्मा पहले और अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इन प्रतियोगिताओं में डॉक्टर जे आर कश्यप, प्रोफेसर निवेदिता पाठक, डॉ. शिवानी शर्मा और डॉ. रणधीर चोवाल्टा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर डॉक्टर विपिन ठाकुर, प्रोफेसर रमेश चौहान, डॉक्टर पवन शर्मा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉक्टर अभिषेक व राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियों के नाम उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजे जा रहे है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago