मुख्य समाचार

कुल्लू : सरवरी में मनाया गया जिला स्तरीय सहकारिता दिवस

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू के सरवरी स्थित सहकार भवन में सोमवार को जिला स्तरीय सहकारिता दिवस मनाया गया। तो वही सहकारिता के माध्यम से किस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो रहा है। इस बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। जिला स्तरीय सहकार दिवस की अध्यक्षता जिला कुल्लू सहकार संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि देश की आर्थिक रीढ़ को सहकार कहा जाता है। ऐसे में प्रदेश व केंद्र सरकार भी सहकारिता को मजबूती देने की दिशा में कई योजनाओं को चला रखी है और उसका लाभ सभी सहकारी सभाओं को भी मिल रहा है। सहकार सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हाल ही में सहकारिता मंत्रालय द्वारा कोऑपरेटिव काउंसिल का भी निर्माण किया गया है और हिमाचल प्रदेश से भी सभाओं को इसमें सदस्य रखा गया है। हाल ही में काउंसिल कीv एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें भुट्टी को सभा की ओर से वे विशेष रूप से मौजूद रहे। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि कोऑपरेटिव काउंसिल में उन्होंने विशेष रूप से मांग रखी कि जिस तरह से सहकार प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है।उसी तरह से व्यापार के दृष्टिकोण को लेकर बजी शिविर आयोजित किए जाएं। इसके अलावा स्कूलों व कॉलेजों में छात्रों को सहकार विषय की जानकारी दी जानी चाहिए। ताकि सहकार आंदोलन को तेज गति मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सहकार सभाओं को मिल रहा है ऐसे में सहकार आंदोलन को तेज करने में सरकार का भी काफी अहम योगदान है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago