राजनीति

ज़िला कांगड़ा में 29 उम्मीदवारों ने दर्ज किया नामांकन : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला (सोनाली),

प्रदेश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 29 नामांकन दर्ज किए जा चुके है। जानकारी देते हुए  उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा की चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम और मतगणना केन्द्रों की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला में लगभग 57 ऐसे चुनाव क्षेत्र है जो अंतरराज्य सीमा के साथ लगते है, जिनमें चार विधानसभा क्षेत्र नूरपुर, जसवां प्रागपुर, फतेहपुर और इंदौरा शामिल है। जिनमें से 19 क्षेत्रों में स्टेट पुलिस और सीएपीएफ के जवान नाकों पर तैनात है तथा ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला के भीतर 45 स्टैटिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है जो गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा की अभी तक 3 मामले गैर कानूनी रुप से पैसेके लेन देन  के सामने आ चूके है जिनमें से दो मामले स्टैटिक सर्विलांस टीमों के द्वारा पकड़े गए तथा एक मामला पुलिस द्वारा पकड़ा गया। इसके साथ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जिला के अंदर लगभग 30 हज़ार हथियार है, जिसमें 10 हज़ार से ऊपर हथियार जमा करवा दिए गए है जिसके लिए एसपी नूरपुर तथा एसपी कांगड़ा को प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

7 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

8 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

8 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago