Categories: Uncategorized

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में SIU टीम ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसते हुए दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU टीम को पाँवटा साहिब में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बेहड़ेवाला रोड़ के पास मोटर साईकिल नम्बर HP17E- 5518 पर सवार तीन व्यक्ति काफी समय से पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अफीम बेचने का धंधा कर रहे है। इनकी तलाशी ली जाए तो इनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना पर टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी। 
पुलिस ने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति मौका से भागने लगे परन्तु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से दो व्यक्तियों को  काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र श्री रांजा सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, तथा सूरज पुत्र रंजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपियों के 243.59 ग्राम अफीम बरामद की गई है।  
 वहीँ पुलिस ने जानकारी देते हुए  बताया कि एक व्यक्ति हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह मौके से भागने में सफल हो गया। जिसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 18,25,29-61-85 ND&PS ACT में मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों  को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago