अपराध /दुर्घटना

कुल्लू पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी, 2 हत्यारे गिरफ्तार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

कुल्लू पुलिस ने कसौल में हुए ब्लाइंड मर्डर के 2 आरोपियों को  24 घण्टों के अन्दर गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि दिनांक 26/10/2022 को सुबह  पुलिस चौकी मणीकरण में  को स्थानीय जनता से सुचना मिली थी कि  कसोल के समीप नागोड़ जगंल ग्राहण नाला के किनारे  किसी अज्ञात व्यक्ति की खुन से लथपथ लाश पड़ी। सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और  इसकी सुचना कुल्लू जिला के  पुलिस अधीक्षक  गुरदेव शर्मा को दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा खुद घटनास्थल पर निरीक्षण करने  गये , उनके साथ कुल्लू जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष शर्मा भी मौके पर पहुंचे। गुरदेव चंद शर्मा ने अपराधियों को पहचाने और पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व डीएसपी राजेश कुमार ने किया तथा तकनीकी सहायता के लिए साईबर सैल कुल्लू से मुख्य आरक्षी प्रवीण और आरक्षी प्रेम को जिम्मा सौंपा गया। स्थानीय लोगों  को मृतक के फोटो स्थानीय लोगों को दिखाने पर बात सामने आई कि यह व्यक्ति कसोल में ही एक होम स्टे में रुका था। मृतक के फोटो दिखाने पर होम स्टे के मालिक ने बताया कि यह व्यक्ति उसके ही होम स्टे में रुका था और होम स्टे की एन्टरी के लिए दिये गये उसके आधार कार्ड के आधार उस मृतक की शिनाख्त सोनू कुमार पुत्र रवि कुमार निवासी बेंगलुरु कर्नाटका के रुप में हुई। पुलिस थाना कुल्लू में हत्या का अभियोग दर्ज किया गया । बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष शर्मा सारा दिन विशेष पुलिस  टीम व RFSL टीम के साथ घटना स्थल के आसपास वारिकी से निरिक्षण करते रहे और उचित दिशा-निर्देश देते रहे। निरीक्षण करने पर घटनास्थल पर मृतक की लाश के पास 2 मोबाईल फोन जो खुन से लथपथ थे, एक घड़ी और कुछ दुरी पर खुन से सना हुई चाकू की बरामद हुआ। दोनों मोबाईल फोनों का वारिकी से तकनीकी अन्वेषण किया तो पाया कि एक मोबाईल फोन मृतक सोनु कुमार का है और दुसरा किसी अज्ञात व्यक्ति का था। पुलिस को यह एक हत्यारे के बारे में यह एक अहम सुराग मिल गया था। पुलिस ने इसी मोबाईल के आधार पर आगे का अन्वेषण शुरु किया। मोबाईल फोन का तकनीकि अन्वेषण करने पर पाया कि यह मोबाईल फोन कौशल नाम का व्यक्ति का है जो कसौल में काम करता है। कौशल के बारे में जब पुलिस ने पता किया कि यह और इसका दोस्त दिनांक 25/10/2022 को लगभग 5-6 बजे शाम से ही गायब हैं।  जिससे पुलिस का शक और भी यकीन में बदल रहा था । कुल्लू पुलिस ने हर तरफ इन दोनों आरोपियों की तलाश करना शुरु कर दिया । पुरे जिला में नाकाबंदी शुरु कर दी । कसौल में पुछताछ पर एक टैक्सी ड्राईवर सामने आया जिसने दोनों आरोपियों के फोटो पहचान कर पुलिस को बताया कि उसने ही इन दोनों को पिछली रात मण्डी के पधर में अपनी टैक्सी में पंहुचाया  थ । आरोपियों की तलाश के लिए कुल्लू से एक पुलिस टीम पधर- जोगिन्दरनगर के रवाना हुई जिसका नेतृत्व डीएपी राजेश कुमार ने किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए  जोगिन्दर नगर पुलिस की भी मदद ली गई । आरोपियों की तलाश पधर, जोगिन्दर नगर में करी गई और बहुत से होटलों में पुछताछ करी गई । पुछताछ के दौरान पता चला कि ये दोनों जोगिन्दर नगर से एक टैक्सी करके बरोट की तरफ गये हैं । जोगिन्दर पुलिस की मदद ये दोनों आरोपियों को बरोट से बरामद करके पुछताछ के लिए लाया गया । दोनों आरोपियों में से एक का नाम यशपाल पुत्र भागमल निवासी गांव वंचजन डाकघर दुल तहसील जोगिन्दर नगर जिला मण्डी उम्र 19 साल तथा दुसरे का नाम कौशल शर्मा पुत्र बसंत कुमार शर्मा गांव नेट डाकघर मझागनू तहसील जोगिन्दर नगर जिला मण्डी उम्र 19 साल है । दोनों आरोपियों से गहनता से   पुछताछ करी गई । अभियोग के अन्वेषण में पाया गया  कि मृतक सोनु कुमार दिवाली से पूर्व घुमने के लिए कसोल मणीकरण आया था जहां पर इसकी कौशल शर्मा और यशपाल से जान पहचान हो गई थी । ये तीनों दिनांक 26/10/2022 को शाम खाने पीने के लिए नौगाड जंगल ग्रांहण नाला में बैठे थे और इसी दौरान इनकी आपस में किसी बात को लेकर बहस-बाजी हुई तथा कौशल कुमार और यशपाल ने सोनु कुमार के साथ मारपीट करके मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपियों से पुछताछ जारी है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

10 hours ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

11 hours ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

11 hours ago

खालाक्यार पंचायत में उप-प्रधान चुनाव पर बवाल: नामांकन रद्द, वायरल दस्तावेजों ने खड़े किए सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…

12 hours ago

कोलर हमले का मुख्य आरोपी दो साथियों संग गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन। जिला सिरमौर के कोलर क्षेत्र में 11…

12 hours ago