मुख्य समाचार

पोस्टल बैलेट के लिये रिटर्निंग अधिकारी अलग से स्थापित करें स्ट्रांग रूम-सौरभ गौड

(प्रवेश शर्मा/ स्टेट ब्यूरो)

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सिरमौर जिला के लिये नियुक्त किये गए सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिये जिला के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को जिला के 80 साल आयु से अधिक के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिये जल्द से मोबाईल टीमों को फील्ड में भेजकर पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाकर तथा इन्हें भरने के उपरांत वापिस एकत्र करने को कहा। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिये रिटर्निग अधिकारी अलग  से स्ट्रांग रूम स्थापित करें और सुरक्षित ढंग से पोस्टल बैलेट को इसमें रखें। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिये। निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर चर्चा करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं और अब इनकी जांच का कार्य होना है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बारीकी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहनी चाहिए। इसी प्रकार, पड़ताल के बाद नामांकन वापसी का कार्य भी एक संवेदनशील मामला है और इसका निष्पादन जिम्मेवारी के साथ किया जाना चाहिए।  उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.गौतम ने जिला में निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक पर्व की तरह है और इसे सभी को मिल-जुल कर जिम्मेवारी के साथ पूरा करना है।  

Himachal Darpan

Recent Posts

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

4 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

5 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

19 hours ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

20 hours ago

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

2 days ago