नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )
जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर ने बुधवार को राजगढ़ क्षेत्र का दौरा कर संयुक्त निरीक्षण टीम के साथ तीन प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान दून दरिया स्कूल के एक कक्ष, रूग बखोटा के एक कक्ष तथा शावगा स्कूल के दो कक्षों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य इन कमरों को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था।राजीव ठाकुर ने बताया कि संबंधित स्कूलों के कुछ कमरों की हालत काफी खराब पाई गई है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हुई थी। इसी कारण संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी जांच की गई, ताकि भवनों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार की जा सके और आगे की औपचारिक कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण के दौरान समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता महिमानंद, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता, शिक्षा खंड राजगढ़ के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल, संबंधित विद्यालयों के प्रबंधन समिति (एमसी) के अध्यक्ष, डायट प्रवक्ता यशपाल शर्मा तथा अधीक्षक गगनदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…