Categories: Uncategorized

धौलाकुआं में मजदूर दिवस पर जुटे श्रमिक, लेबर कोड के खिलाफ भरी हुंकार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज धौलाकुआं स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के मजदूरों द्वारा एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन अध्यक्ष लेखराज द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। उन्होंने शिकागो के उन शहीद मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने ‘8 घंटे काम’ के अधिकार के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हम जो भी श्रमिक अधिकार देख रहे हैं, वे लंबे बलिदानों की देन हैं।

सीटू (CITU) जिला महासचिव आशिष कुमार ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज देश का मजदूर वर्ग एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के जरिए मजदूरों के उन अधिकारों को छीनने की कोशिश हो रही है, जिन्हें दशकों के संघर्ष के बाद हासिल किया गया था।

उन्होंने चेतावनी दी कि ये नीतियाँ मजदूरों को असुरक्षित भविष्य की ओर धकेल देंगी। आशिष कुमार ने आह्वान किया कि यदि समय रहते मजदूर वर्ग एकजुट नहीं हुआ, तो आने वाले समय में शोषण और बढ़ेगा।

मीटिंग के अंत में मजदूरों ने एक स्वर में अपनी मांगों को बुलंद किया और संकल्प लिया कि वे लेबर कोड जैसी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस दौरान फैक्ट्री परिसर “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

1 hour ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

1 hour ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

2 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

9 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

10 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

20 hours ago