Categories: Uncategorized

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट।

संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम पर 7 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में जिला सिरमौर के नौहराधार और राजगढ़ क्षेत्र के दो युवकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश निवासी नौहराधार, प्रदीप निवासी राजगढ़ और बलबीर सिंह निवासी करनपुर, पिंजौर (पंचकूला) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले का मुख्य आरोपी बलबीर सिंह शातिर ठग है और उसके खिलाफ पंचकूला में धोखाधड़ी के चार मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार रंजीत नगर, अम्बाला निवासी चंद्रिका प्रसाद ने 19 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 25 अगस्त से 16 सितंबर के बीच आरोपियों ने Paytm KYC अपडेट कराने और बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर QR कोड के माध्यम से 7 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की।शिकायत मिलने के बाद अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए।रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago