नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),
जिला सिरमौर के डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम गश्त के दौरान मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली कि दो युवक, जो नशा तस्करी में संलिप्त हैं, चंडीगढ़ से मोटरसाइकिल (HP13-3714, KTM) पर हेरोइन लेकर सराहां (सोलन) की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उज्जल माजरी बैरियर के पास नाका लगाकर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 20.14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी डा0 सायरी तह0 कंडाघाट जिला सोलन हि0प्र0 और रजत मिश्रा उम्र 27 वर्ष पुत्र रमन मिश्रा निवासी गांव बालकरूपी डा0 व तह0 जोगींद्रनगर जिला मंण्डी हि0प्र0 के रूप में हुई है ।इस संबंध में पुलिस थाना काला आम्ब में आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…