ब्यूरो रिपोर्ट
ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। पूजा देवी बीते 27 सितंबर से घर से लापता बताई जा रही हैं। महिला की सास सरला देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद, निवासी गांव बलड़ी, डाकघर सियालकड़ की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी जिला देहरा संदीप धवल ने की है।पुलिस को दी शिकायत में सरला देवी ने बताया कि उनके बेटे श्रवण कुमार की पत्नी पूजा देवी अचानक घर से लापता हो गई। पूजा देवी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। मां के अचानक लापता होने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं और पुलिस से भी उसे जल्द ढूंढने की गुहार लगाई गई है।शिकायत के अनुसार पूजा देवी की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी और वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसका पति ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि महिला के आने-जाने से संबंधित कोई सुराग मिल सके।घर से सामान गायब होने का भी आरोपसरला देवी के अनुसार पूजा देवी के लापता होने के बाद जब घर की जांच की गई तो कुछ सामान भी गायब पाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूजा देवी घर से करीब 30 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और रसोई के बर्तन साथ लेकर गई है।परिजनों और ग्रामीणों द्वारा पूजा के बारे में जानकारी जुटाने के दौरान कथित तौर पर यह भी पता चला कि वह मझींन के सुनार जगदीश चंद से सोने की एक नोज पिन उधार लेकर गई थी। इसके अलावा बाजार में मोबाइल दुकानदार अश्वनी कुमार से एक सिम कार्ड खरीदने की जानकारी भी सामने आई है।पुलिस इन सभी जानकारियों को जांच का हिस्सा बनाकर महिला की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने पूजा देवी के संबंध में किसी भी व्यक्ति को जानकारी मिलने पर पुलिस या परिवार को सूचित करने की अपील की है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…