ब्यूरो रिपोर्ट।
धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपीधर्मपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 13 किलो 630 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। मामले में पुलिस ने ट्रक में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से 13 किलो 630 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिदत्त (26) पुत्र लीला दत्त, निवासी गांव खील बड्सेर, डाकघर कुमारहट्टी, जिला सोलन तथा जितेंद्र कुमार (30) पुत्र हेम राज, निवासी गांव रुन्दन घोड़ो, डाकघर कुमारहट्टी, जिला सोलन के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि बरामद चूरा-पोस्त की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…