Categories: Uncategorized

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 53 वाहनों के चालान

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार 28 व 29 मार्च, 2026 को जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है। इस अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 05 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये। इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। उपरोक्त चालानों में से 21 चालानों का पुलिस द्वारा निपटारा करके मु0 99,500/- रुपये जुर्माना बसूल किया गया तथा 32 चालानों में गाडियों को impound/detain किया गया है तथा इनके खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में भेज दिया गया है।

अवैध खनन पर्यावरण सुरक्षा व भूमि कटाव के लिये बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है जिसके चलते देश में पूर्व में आई आपदाओँ से अनेकों जाने जा चुकी है। इसलिये पर्यावरण सुरक्षा व भूमिकटाव से बचाव के लिये सिरमौर पुलिस खनन नियमों का पालन करवाने के लिये कृतसंकल्प है। आम जन से अपील है कि खनन नियमों का पालन करें तथा अवैध खनन की जिला सिरमौर/स्थानीय पुलिस को तुरन्त सूचना दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

1 hour ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

1 hour ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

2 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

9 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

10 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

20 hours ago