ब्यूरो रिपोर्ट
WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp पर कुछ मैसेज सेवाओं के लिए शुल्क लागू होने जा रहा है, लेकिन इसका असर आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। यह बदलाव मुख्य रूप से WhatsApp Business यूजर्स के लिए किया गया है।मेटा के नए नियमों के मुताबिक, WhatsApp Business पर कुछ मैसेजिंग सेवाओं के लिए अब बिजनेस यूजर्स से शुल्क लिया जाएगा। कंपनी ने बिजनेस यूजर्स को 30 सितंबर तक अपने अकाउंट में पेमेंट मेथड जोड़ने की सलाह दी है। पेमेंट मेथड नहीं जोड़ने पर बिजनेस मैसेज की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है।मेटा फिलहाल WhatsApp Business पर मार्केटिंग, यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन टेम्पलेट मैसेज के लिए शुल्क लेता है। वहीं, कुछ नॉन-टेम्पलेट सेवाएं और 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो से जुड़े मैसेज फिलहाल मुफ्त हैं। अब 1 अक्टूबर से इन सेवाओं के कुछ हिस्सों पर भी शुल्क लागू किया जाएगा।रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Business में मैसेजिंग के लिए टोकन-बेस्ड चार्जिंग सिस्टम इस्तेमाल किया जाएगा। अमेरिका में 10 लाख टोकन के लिए करीब 2 डॉलर की कीमत बताई गई है। हालांकि भारत में प्रति मैसेज या टोकन की अंतिम कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं है।कुछ रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि एक मैसेज के लिए करीब 20 हजार से 25 हजार टोकन खर्च हो सकते हैं। इसी आधार पर प्रति मैसेज करीब 4 रुपये तक का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि भारत में वास्तविक शुल्क मेटा की आधिकारिक कीमत तय होने के बाद ही स्पष्ट होगा।बड़ी राहत की बात यह है कि आम WhatsApp यूजर्स को मैसेज भेजने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। यानी दोस्तों, परिवार और निजी संपर्कों को सामान्य WhatsApp अकाउंट से मैसेज भेजना पहले की तरह मुफ्त रहेगा। नया शुल्क मुख्य रूप से WhatsApp Business के जरिए कारोबार से जुड़े मैसेज भेजने वाले यूजर्स पर लागू होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…