Categories: Uncategorized

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी, संवाददाता )

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल, 2026 को नाथपा बांध पर अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS), संचार व्यवस्था तथा हूटर/सायरन की कार्यक्षमता का आंकलन करने हेतु एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

इस अभ्यास में फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन जैसी आपात स्थितियों का अनुकरण किया गया, जिसमें समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं चेतावनी प्रणालियों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। इस दौरान सतलुज नदी के किनारे नाथपा, भाबानगर, नुगलसरी, जेओरी, झाकड़ी, ब्रो एवं दत्तनगर सहित विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाए गए।

यह ड्रिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (किन्नौर, शिमला, कुल्लू), जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीआईएसएफ तथा एनजेएचपीएस की टीमों के समन्वय से आयोजित की गई।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना, कमियों की पहचान करना तथा आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। आम जनता को पूर्व में ही सूचित किया गया था कि सायरन अभ्यास का हिस्सा हैं, अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

3 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

3 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

3 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

10 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

11 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

21 hours ago