Categories: Uncategorized

हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, पंजाब को हराकर फाइनल में बनाई जगह

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

हिमाचल मीडिया वॉरियर्स ने चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब मीडिया टीम को 11 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कप्तान मोहित प्रेम शर्मा के नेतृत्व में टीम ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया और दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल मीडिया वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 215 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब मीडिया टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया, लेकिन 204 रन ही बना सकी और मुकाबला 11 रन से गंवा दिया।इस मैच के मैन ऑफ द मैच गौरव रहे उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को जिताने के लिए अंतिम ओवर तक प्रयास किया।
मैच के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है, जो हर क्षेत्र में जरूरी है।
हिमाचल टीम के कप्तान मोहित प्रेम शर्मा ने जीत के बाद कहा कि यह टीमवर्क और खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और फाइनल में भी टीम इसी जज्बे के साथ उतरेगी।
वहीं यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं पंजाब टीम के कप्तान अर्शदीप समर ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन इस लीग का मकसद पत्रकारों को एक मंच देना है, जहां वे खेल के जरिए आपसी तालमेल और संबंधों को मजबूत कर सकें। उन्होंने बताया कि यह जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग का पहला संस्करण है और इसे हर साल आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
अब 3 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां हिमाचल मीडिया वॉरियर्स खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

3 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

3 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

3 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

10 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

11 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

21 hours ago