शिमला (विकास शर्मा , विकास शर्मा)
थाना चिरगांव के अंतर्गत गांव कुलगांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई गोली चलने की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
गांव कुलगांव, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला में नव-निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान भीड़ एवं नृत्य के बीच आरोपी द्वारा सेलिब्रेशन करते हुए गोली चलने की घटना हुई, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई। व आरोपी घटना को अंजाम देकर मौक़े से फ़रार हो गया था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल को सुरक्षित कर प्रारंभिक जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई अमल में लाई गई।
मृतका की पहचान श्रीमति रितिका निवासी गांव आंध्रा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है।
प्राप्त शिकायत एवं तथ्यों के आधार पर थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 36/2026 अधीन धारा 103(1) बीएनएस एवं धारा 25 Indian Arms Act 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में संलिप्त आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों तथा हथियार संबंधी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।
मामले में हर पहलू पर जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…