नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
पांवटा साहिब में बीती शाम एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यमुना पुल पर एक युवती काफी देर से संदिग्ध परिस्थितियों में देखी गई थी, जिसके बाद उसने अचानक उफनती नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवती को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद काजल की जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान काजल पत्नी कुलदीप के रूप में हुई है, जो सिरमौर जिले की तहसील कमरऊ के पभार गांव की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर, निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने ऐसा कदम उठाया। जांच के दौरान परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि इस घटना के पीछे के असल कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…