Categories: Uncategorized

सिरमौर की आरटीओ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, अपने ही परिवार और विभाग पर की कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।

सिरमौर जिला में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सोना चंदेल ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर न केवल अपने ही परिवार के सदस्य की स्कूटी का चालान काटा, बल्कि अपने ही विभाग के सरकारी वाहन पर भी जुर्माना लगाकर यह साफ संदेश दिया कि कानून सबके लिए समान है।जानकारी के अनुसार आरटीओ सोना चंदेल औद्योगिक क्षेत्र कालाआंब में वाहनों की नियमित जांच पर निकली थीं। जांच के दौरान यह सामने आया कि बैरियर पर तैनात स्टाफ निजी वाहनों का उपयोग कर रहा था। दस्तावेजों की जांच करते हुए उन्होंने कर्मचारियों से आवश्यक कागजात मांगे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए बताया कि आरटीओ के सरकारी वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) एक्सपायर हो चुका है।यह सुनकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। आमतौर पर ऐसे मामलों में अधिकारी नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आरटीओ सोना चंदेल ने बिना किसी संकोच के अपने ही सरकारी वाहन का 500 रुपये का चालान काट दिया। इसके साथ ही मौके पर ही वाहन का वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र भी बनवाया गया।गौरतलब है कि इससे पहले भी आरटीओ सोना चंदेल अपनों पर कानून का शिकंजा कस चुकी हैं। कुछ समय पहले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अभियान के दौरान उनके परिवार के एक सदस्य की स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं पाई गई थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना किसी रियायत के तीन हजार रुपये का चालान काट दिया। सूत्रों के मुताबिक इस चालान की राशि बाद में उन्होंने स्वयं अपनी जेब से अदा की।आरटीओ सोना चंदेल का कार्यकाल राजस्व के लिहाज से भी बेहद प्रभावशाली रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्हें चालानों के माध्यम से डेढ़ करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उन्होंने लगभग ढाई करोड़ रुपये का राजस्व सरकार के खजाने में जमा करवाया। मौजूदा वित्त वर्ष में भी डेढ़ करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब पौने तीन करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है।इसी शानदार प्रदर्शन के चलते परिवहन विभाग ने सिरमौर जिला को अतिरिक्त पुरस्कार स्वरूप टोयोटा की हाइब्रिड वाहन प्रदान की है। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आरटीओ सोना चंदेल ने कहा कि यातायात नियम सभी के लिए एक समान हैं। चाहे वाहन सरकारी हो या निजी, या फिर परिवार का ही क्यों न हो—नियमों का पालन करना हर हाल में अनिवार्य है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago