Categories: Uncategorized

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला सिरमौर में 21 से 23 दिसंबर , 2025 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा खंड धगेडा की खंड स्तरीय कार्य बल की बैठक आज उपमंडल अधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय सभागार नाहन में आयोजित हुई।
उपमंडलाधिकारी ने पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम सम्बंधी की जाने वाली पूर्व तैयारियों के बारे में विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को कहा कि पल्स पोलियो अभियान बारे स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान जानकारी प्रदान की जाए ताकि बच्चों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने उद्योग विभाग को जिला के उद्योगों में कार्य कर रहे मजदूरों के 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा ताकि कोई भी शिशु पल्स पोलियो की खुराक से वंचित न रह सके। उन्होंने पंचायतो तथा आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से संबंधित विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डॉ- मोनिषा अग्रवाल ने अवगत कराया कि धगेडा खंड में 0 से 5 वर्ष के लगभग 12540 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक 98 बूथों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा पिलाई जाएगी।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पोलियो एक संक्रामक रोग है यह मुख्य रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। उन्होंने ओरल पोलियो वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मौखिक रूप से पिलाई जाने वाली दवा पोलियो वायरस को निकाल देती है जिससे बच्चे के साथ-साथ आस-पास रहने वाले लोगों को भी सुरक्षा प्रदान करती है जबकि टीकाकरण के माध्यम से दी जाने वाली पोलियो दवा केवल बच्चे को ही सुरक्षा प्रदान करती है।
उन्होंने आग्रह किया कि 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को इस दिन पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा के साथ ही सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेन्द्र चन्द, उप निदेशक प्रारंभिक राजीव कुमार, बाल विकास अधिकारी इशाक मोहम्मद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

9 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

9 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

9 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

11 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

13 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

13 hours ago