Uncategorized

आईटीआई में 17 व 19 दिसंबर को होंगे कैम्पस इंटरव्यू, नामी कंपनियां लेगी हिस्सा

आईटीआई नाहन में छात्रों के लिए  रोजगार उपलब्ध कराने के इरादे से आगामी 17 व 19 दिसम्बर को उत्तर भारत की नामी गिरामी कंपनियां आईटीआई कैम्पस में इंटरव्यू लेंगी।  संस्थान के प्रिंसिपल अशरफ अली ने बताया कि  17-12-2025 को  UNITED BISCUITS COMPANY KALA AMB  कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। उन्होंने  बताया कि  इस इंटरव्यू में इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, फिटर ट्रेड से पास हुए प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि  कम्पनी के द्वारा ₹15000 वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा तथा इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी अलग से उपलब्ध  होंगी। अशरफ अली ने कहा कि युवाओं के यह रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर है।अशरफ़ अली ने बताया कि  19-12-2025 को SIMRAN ENTERPRISES GURGAON , TOYOTA BOSHOKU DEVICES INDIA PVT LTD HARYANA, DBG Technology PVT LTD के लिए कैम्पस इंटरव्यू  का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि इस इंटरव्यू में सभी आईटीआई पास छात्र व छात्राएं भाग ले सकते हैं।  कम्पनी के द्वारा ₹20,000 प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

15 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

16 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

16 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

16 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

16 hours ago