नाहन, 16 दिसंबर। सिरमौर जिला में कृषि विभाग द्वारा फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा जिसके अंतर्गत फसल बुवाई की जानकारी डिजिटल तरीके से एकत्रित की जाएगी। उप निदेशक कृषि डॉ. राजकुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण के लिए किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है इसलिए जिला के सभी किसान लोक मित्र केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि फसलों का सर्वेक्षण सुगमता से हो सके।
उन्होंने बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण से किसानों की फसलों का वास्तविक और सटीक डाटा सरकार के पास जाएगा और कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंच सकेगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…