Uncategorized

मंडी – डडोह गांव में तीन कमरों का मकान जलकर राख


मंडी (नितेश सैनी, संवाददाता),

नाचन विधानसभा क्षेत्र की लोअर बैहली पंचायत के डडोह गांव में रविवार शाम एक तीन कमरों का मकान आगजनी में जल कर पूरी तरह से राख हो गया। इस घटना में घर का सारा सामान भी जल गया। जब आगजनी की घटना हुई तब परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार डडोह गांव निवासी मनोहर कुमार करीब एक माह पहले ही रोजगार के लिए विदेश गया था। रविवार शाम को जब उसके परिवार के सदस्य घर के निकट ही खेत में काम कर रहे थे,तो उनके घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह से फैल गई। जब पड़ोसियों ने घर को आग की लपटों में पाया को शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका घर में रखा सारा सामान जिसमें कपड़े,बर्तन,टी.वी. फ्रीज सहित अन्य दस्तावेज शामिल थे जल गये। सूचना मिलने पर नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहें नरेश चौहान ने मौका पर पहुंच कर प्रभावित परिवार से मुलाकात की और उन्हें प्रशासन से हर संभव सहायता बारे आश्वस्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago