Categories: Uncategorized

मुख्यमंत्री की झूठी कहानियों का सच जान चुकी है जनता – राकेश जंवाल

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जंवाल ने सुक्खू सरकार पर बोला तीखा हमला

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जंवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे शब्दों में हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एक बार फिर मंडी में आकर पुरानी झूठी कहानियां दोहराने में लगे रहे, जबकि प्रदेश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत देने के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री राजनीति करते रहे। आपदा के समय जब सरकारी मशीनरी कई दिनों तक नहीं पहुंच सकी थी, तब भाजपा विधायक और कार्यकर्ता ही राहत पहुंचाने में जुटे थे। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद केंद्र सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की सहायता दी, लेकिन मुख्यमंत्री इसका आभार जताने के बजाय भाजपा और केंद्र सरकार को ही कोसते रहे। उन्होंने कहा कि कई प्रभावित परिवार आज तक राहत से वंचित हैं और स्थानीय नेता सरकारी सहायता को अपने समर्थकों में बांटते रहे हैं।जंवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पड्डल ग्राउंड में प्रदेश के विकास पर कुछ भी ठोस नहीं कह पाए और पूरा भाषण पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाने में ही बिताया। इससे स्पष्ट है कि सुक्खू सरकार के पास न उपलब्धियां हैं और न कोई दृष्टि। मंत्री जगत सिंह नेगी पर निशाना साधते हुए जंवाल ने कहा कि उन्हें संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। अपने विभाग की असफलताओं को छिपाने के लिए वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने ओपीएस का वादा कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अब वही सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को परेशान कर रही है। पेंशन और मेडिकल भत्ता तक समय पर नहीं मिल रहा। किसान, बागवान, व्यापारी, महिलाएं और युवा सभी सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि हर निर्णय विवादों में घिरा है, जिससे मुख्यमंत्री की कमजोर प्रशासनिक क्षमता उजागर होती है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की बदहाल स्थिति इसका बड़ा उदाहरण है। जंवाल ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और मुख्यमंत्री कागजों में काम दिखाकर “झूठे नेता” के रूप में पहचाने जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago