Categories: Uncategorized

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 12 से 17 नवंबर 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे

 रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 12 से 17 नवम्बर, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 12 नवंबर को बस अड्डा निचार तथा बहुउद्देशीय भवन निचार का उदघाटन करेंगे व जन समस्याएं सुनेंगे। श्री जगत सिंह नेगी 13 नवंबर को पंचायत भवन व कुलदेव नारायण सामुदायिक भवन यांगपा-2 का शिलान्यास करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वह हेल्थ वेलनेस सेंटर काफनू,  राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू व सामुदायिक शौचालय ब्लॉक काफनू का लोकार्पण करेंगे और पंचायत भवन काफनू व बास्केटबॉल कोर्ट काफनू का शिलान्यास करेंगे।राजस्व मंत्री दोपहर बाद काफनू यांगपा सड़क पर बने बैली ब्रिज, रालो सड़क में भावा खड्ड पर बने बैली ब्रिज, मुख्य प्रवेश द्वार यांगपा-1, सामुदायिक भवन के ऊपर बने बैठक स्थल, नाग मंदिर का उदघाटन व स्नानगृह नाग मंदिर यांगपा-1 का शिलान्यास करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे।कैबिनेट मंत्री 14 नवंबर को रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन संगोष्ठी के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और इसके उपरांत जिला स्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जनजातीय विकास मंत्री 15 नवम्बर को एस.डी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वे ग्राम पंचायत रिब्बा स्थित राजीव सेवा केंद्र में लाइब्रेरी, बुजुर्ग कक्ष व संगीत रिकॉर्डिंग कक्ष व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिब्बा में शव प्रशिक्षण कक्ष का लोकार्पण करेंगे और मल निकासी योजना रिब्बा, रिब्बा स्टेडियम, पार्किंग व्यवस्था सहित बस अड्डा रिब्बा, होल्डंग से मोल्लम छोसतेन तक वाहन योग्य सड़क, परांका से कुरुपो सड़क, परांका से दोरंगदेन तक सड़क का शिलान्यास करेंगे।बागवानी मंत्री 16 नवंबर को बास्केटबॉल कोर्ट शोंग व आंगनवाड़ी केंद्र शोंग का लोकार्पण करेंगे व जन समस्याएं सुनेंगे। राजस्व मंत्री 17 नवंबर को स्वागत द्वार भावानगर का उदघाटन करेंगे और  शिमला के लिए वापसी यात्रा करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चिट्टा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

5 hours ago

27 और 28 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना, सोलन-शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत…

11 hours ago

चार महीने बाद खुला पंचायत चुनाव का ‘राज’! पहली गिनती में हार, रिकाउंटिंग में जीत… आखिर कैसे बदल गया पूरा नतीजा?

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…

14 hours ago

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

1 day ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

1 day ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

1 day ago