Categories: Uncategorized

मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत गांव कुगती के मौन पालक की सफलता गाथा

चम्बा (ओपी शर्मा, संवाददाता),

मुख्यमंत्री मधु विकास योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक तरीके से एक व्यवसाय के रूप में अपनाने तथा लोगों को प्रोत्साहित करने व आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है जिसके तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 में उद्यान विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री मधु विकास योजना का आरंभ किया गया।

इस योजना के तहत युवाओं को विभाग द्वारा मौन पालन करने हेतु पांच व सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है। इसके उपरांत मौन पालन करने हेतु 80 प्रतिशत तक अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाती है जिससे लगभग भरमौर के 25 से 30 मौन पलकों ने मधुमक्खी पालन को पूर्णता अपने व्यवसाय के रूप में अपना लिया है।

गांव कुगती के युवक अक्षय शर्मा ने प्रशिक्षण के उपरांत 50 मौन वंशों से अपना व्यवसाय आरम्भ किया । उद्यान विभाग द्वारा अक्षय शर्मा को 2018-19 में मौन पालन हेतु 1 लाख 76 हजार की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई गई। समय के साथ अक्षय शर्मा ने कड़ी मेहनत करके मौन वंशों में बढ़ोतरी की तथा उद्यान विभाग द्वारा अक्षय शर्मा को वैज्ञानिक ढंग से मौन पालन हेतु मधुमक्खी प्रजनन का प्रशिक्षण डॉ यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय से वर्ष 2019-20 में करवाया गया । उसके उपरांत उद्यान विभाग द्वारा अक्षय शर्मा को मधुमक्खी प्रजनन हेतु वर्ष 2022-23 में 3 लाख रुपए की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई।

आज अक्षय शर्मा के पास 300 से अधिक मौन वंश है जिनसे वह उच्च गुणवत्ता वाला मधु उत्पादन करके 10 लाख रुपए से अधिक आय प्रति वर्ष प्राप्त कर रहा है और भरमौर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन कर उभरा है।

डॉ मनोहर लाल विषय विशेषज्ञ (उद्यान) विकास खंड भरमौर कहते हैं कि मधुमक्खी पालन युवाओं के लिए आय का एक अच्छा विकल्प है। जैसे कि हमारे पूर्वज अपने घरों की दीवारों में छते बनाकर मधुमक्खी पालन करते थे, जिससे न केवल शहद प्राप्त होता है बल्कि मधुमक्खियों द्वारा फसलों में बेहतरीन परागरण क्रिया होने से फसलों का उत्पादन व गुणवत्ता भी बढ़ती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

2 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

4 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

8 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

8 hours ago