Uncategorized

नाहन: डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर पहुंचे  हाई कोर्ट मिला स्टे,रघुवंशी की ज्वाइनिंग पर लगी ब्रेक

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में तैनात डीएसपी  मानवेन्द्र ठाकुर को राज्य सरकार द्वारा हाल ही में हाई कोर्ट ने उनके तबादले मामले में बड़ी राहत देते हुए तबादला आदेशों पर स्टे लगा दिया है। ऐसे में सरकार द्वारा पांवटा साहिब भेजे गए डीएसपी विजय रघुवंशी की ज्वाइनिंग पर ब्रेक लगी है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने अपने तबादले में शार्ट स्टे को आधार मानकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई थी।

सूत्रों के अनुसार सरकार ने मानवेन्द्र ठाकुर का तबादला समय अवधि से पहले ही कर दिया है। पूर्व में मानवेन्द्र ठाकुर के सरकार ने 4 बार तबादले किए लेकिन एक साल के भीतर ही अगले स्टेशन पर डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर का तबादला कर दिया गया। इसी आधार पर डीएसपी मानवेन्द्र ने  स्टे के लिए हाई कोर्ट में दस्तक दी। हाई कोर्ट अब मामले में 21 नवम्बर को सुनवाई करेगा ।

एसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर को कोर्ट से तबादला मामले में स्टे मिला है । इस स्टे ऑर्डर के बाद डीएसपी विजय रघुवंशी, जिन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला था, उनकी तैनाती पर ब्रेक लग गयी है।  नेगी ने कहा कि तबादला मामले में कोर्ट का फैसले अनुसार आगामी कार्रवाई अम्ल में ले जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

6 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

7 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

7 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

7 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

7 hours ago