Uncategorized

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर्गत दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (महिला व पुरुष वर्ग) आज संपन्न हो गई । महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरीता सक्सेना की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में आज समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अजय ठाकुर भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान जिन्हें कबड्डी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की सभी युवाओं को हर तरह की खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने मित्रों का चुनाव सोच समझकर करें। हमेशा नशे से दूरी बनाएं अपने दोस्तों का चुनाव बहुत सोच समझकर करें।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना ने मुख्य अतिथि और अन्य आए सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अजय ठाकुर के जीवन से आप सभी प्रेरणा ले सकते हैं इन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लग्न से अपनी मंजिल हासिल की और हिमाचल व देश का नाम रोशन किया।

विभिन्न भार वर्ग में इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 22 महाविद्यालयों से 127 प्रतिभागियों ने जिन में 61 छात्राएं और 67 छात्र थे भाग लिया।

विभिन्न भार वर्गों में परिणाम इस प्रकार से हैं। अंडर 87 किलो भार वर्ग (पुरुष) में गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला के आर्यन को गोल्ड मेडल लवनीश गवर्नमेंट कॉलेज संजौली को सिल्वर, आशीष गवर्नमेंट कॉलेज बैजनाथ व निशांत गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा को ब्रॉन्ज मेडल
अंडर 80 भार वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज बैजनाथ के रितेश गोल्ड, गवर्नमेंट कॉलेज चायल कोटि के उदय को सिल्वर, गवर्नमेंट कॉलेज सोलन के निसर्ग शर्मा और गवर्नमेंट कॉलेज ऊना के अमित ठाकुर को ब्रांज मेडल मिला।
अंडर 68 किलो भार वर्ग में विवेक गिल एचपीयू पीजी सेंटर को गोल्ड, जीसी राजगढ़ के रोहित को सिल्वर, कोटशेरा कॉलेज के वंश और आर्यन जीसी ज्वाली को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
अंडर 63 किलो भार वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज रामपुर के हिमांशु को गोल्ड गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला के आकाश कुमार को सिल्वर और गवर्नमेंट कॉलेज चायल कोटि के आयुष ठाकुर को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
महिला वर्ग में अंडर 49 किलो भार वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज हमीरपुर की ज्योति चौहान गोल्ड, गवर्नमेंट कॉलेज पालमपुर की अंकिता कपूर को सिल्वर गवर्नमेंट कॉलेज धामी की आंचल और गवर्नमेंट कॉलेज जवाली की जाह्नवी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
57 किलो भार वर्ग में मुस्कान ठाकुर गवर्नमेंट कॉलेज हमीरपुर गोल्ड और गवर्नमेंट कॉलेज बैजनाथ की शोभा को सिल्वर मेडल मिला।
73 किलो भार वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज पालमपुर की रानी को गोल्ड मेडल, गवर्नमेंट कॉलेज देहरी की अक्षिता देवी को सिल्वर और गवर्नमेंट कॉलेज हमीरपुर की प्रियंका कुमारी और गवर्नमेंट कॉलेज जवाली की श्वेता को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
65 किलो भार वर्ग में और राजकीय कन्या महाविद्यालय की हेमलता ने गोल्ड मेडल गवर्नमेंट कॉलेज धामी की भावना ने सिल्वर मेडल जीता।
73 किलो भार वर्ग में आरकेएमवी की साक्षी ने सिल्वर मेडल और गवर्नमेंट कॉलेज हमीरपुर की महक ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

13 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

16 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

19 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago