Uncategorized

*उपायुक्त ने नारकंडा के समीप हुए हादसे में घायलों का जाना कुशलक्षेम*

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

*सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन*

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने गत देर रात नारकंडा के समीप हुए सड़क हादसे के घायलों का आज आईजीएमसी पहुँच कर कुशलक्षेम जाना।अनुपम कश्यप ने बताया कि कुमारसैन व रामपुर प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर घायलों की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और सभी घायलों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं जिसके लिए डॉक्टरों की एक टीम को तैनात किया गया है जोकी घायलों की निरंतर देखरेख कर रही है।उल्लेखनीय है कि गत देर रात नारकंडा के समीप हुए सड़क हादसे में एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें कुल 33 लोग स्वार थे जोकि नेपाली मूल के व्यक्ति हैं। इस हादसे के बाद सभी सवारियों को तुरंत बाद सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से 16 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफेर किया गया जिनमें 8 महिलाएं, 7 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। इसके अतिरिक्त, अन्य 17 घायलों को सिविल अस्पताल कुमारसैन में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।इस दौरान उपायुक्त के साथ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

-०-

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

5 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

11 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

11 hours ago