Uncategorized

अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),

किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का पंजीकरण जोकि प्रथम दिन में 65 था, को आज प्रातः काल 9.00 बजे से आगे बढ़ाया गया। 02 नवंबर दोपहर 1 बजे तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण किया गया। भारतीय सेना, रिमाउंट वेटनरी कॉर्पस, 22 मोबाइल, एवरी पट्टी द्वारा आज भी एक उपचार कैंप लगाया गया तथा ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा शिविर आयोजित किया गया। प्रातः 11.30 बजे अश्वपालकों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें डॉ समर चौहान, डॉ चंदन राणा,पशु औषधी विशेषज्ञ, तथा श्री शशांक शुक्ला भारतीय सेना अवेरी पट्टी द्वारा अश्वों के उचित प्रबंधन तथा बीमारियों से रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात ब्रुक्स इंडिया द्वारा घोड़ों की नाल तथा खुर को सही प्रकार से रखने के बारे में लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन दिया। किसान गोष्ठी में लगभग 100 पशुपालकों ने भाग लिया जिन्हे चिकित्सा किट भी वितरित की गई। आज के दिन सबसे मंहगा घोड़ा श्री छेरिंग टुडूप ग्राम बर्र, डाकघर गुलिंग, तहसील काजा, लाहौल स्पीति द्वारा मुबालिक 84000 रुपयों में बेचा गया जिसे श्री देवेंद्र सिंह, ग्राम एंडी, ज़िला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड ने ख़रीदा।03 नवंबर 2025 को अश्व प्रदर्शनी का अंतिम दिवस है जिसमें उत्तम अश्वों का चयन, घुड़दौड़ प्रतियोगिता एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago