ज्वालामुखी (पंकज शर्मा ,संवाददाता),
तुलसी विवाह और भीष्म पितामहा से जुड़ा है इतिहास
ज्वालामुखी के प्रसिद्ध मुरली मनोहर मन्दिर में कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पंच भीष्म का शुभ आरम्भ किया गया।मान्यता के अनुसार मन्दिर में दिन रात 101 दीपक पूरे पांच दिनों तक दिन रात जलाए जाएंगे।स्थानीय निवासी श्रद्धालु और मन्दिर पुजारी इन दीपको में दिन रात तेल का दान करते हैं।ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में पंच भीष्म के दिनों में दर्शन करने से पितृ दोष भी समाप्त होता है और लक्ष्मी का वास होता है।मुरली मनोहर मन्दिर पुजारी डिम्पल शर्मा ने बताया कि पंच भीष्म मनाने के दो कारण हैं, एक तो माता तुलसी का विवाह मुरली मनोहर से इसी दिन हुआ था और महाभारत काल मे जब भीष्म पिताहमा बाणों की शैया पर लेटे थे तब उन्होंने पांडवो को पांच दिन तक ज्ञान दिया था।इसी उपलक्ष्य में पंच भीष्म मनाए जाते हैं। इस पंच भीष्म के पांच दिनों में दान पुण्य का बहुत महत्व होता हैं और इन दिनों में विष्णु भगवान के मंदिर व अपने घर मे तेल के दीपक जलाने का बहुत महत्व होता हैं ।इन दिनों में विष्णु भगवान का तुलसी माता से विवाह होता है इन 5 दिनों में अखंड तेल का दीपक विष्णु भगवान के मंदिर में जलाते हैं
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…
चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…