Categories: Uncategorized

भरवाईं स्कूल के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा नियमों, साइबर अपराध, साइबर धोखाधड़ी , नशे को लेकर किया जागरूक

ऊना (अक्की रतन, संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। प्रभात फेरी के बाद स्वयंसेवियों ने परेड ड्रिल ,व्यायाम , योगाभ्यास किया और स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई की। इस अवसर पर शिविर के चौथे दिन शाम के समय विशेष व्याख्यान में चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम कुमार शर्मा ,एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल ऋषव शर्मा चिंतपूर्णी थाना ने वक्ता के रूप में शिरकत की I उन्होंने स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा नियमों , साइबर अपराध, साइबर धोखाधड़ी तथा नशे से मुक्त रहने की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से आग्रह किया कि तेज रफ्तार से और शराब पीकर कभी गाड़ी नहीं चलानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हम खुद दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते हैं| उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि हमें कभी भी दोपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेंट सफर नहीं करना चाहिए तथा साथ ही ट्रिपल राइडिंग नही करनी चाहिए।चौपहिया वाहन चलाते समय फोन का बिल्कुल भी उपयोग नही करना चाहिए, सीट बेल्ट पहन कर गाड़ी चलानी चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवियों को साइबर अपराधों जैसे कि ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फेक कॉल्स, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, बैंक फ्रॉड आदि से कैसे बच सकते हैं के बारे में बताया । उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि यदि कोई साइबर अपराध घटित हो जाए, तब पीड़ित व्यक्ति तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से कहा कि अपनी व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । इस के साथ ही नशे से मुक्त रहने के लिए अपील की । वहीं एनएसएस स्वयंसेवियों ने नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी ली। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने वक्ताओं को एनएसएस टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। यह राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार एवम प्रवक्ता भूगोल कुमारी शैलजा की अगुवाई में शुरू हुआ I इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

11 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

14 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

17 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago