Uncategorized

गिरि स्पंदन विषयक सोसाइटी, संगीत विभाग द्वारा लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सरकारी महाविद्यालय संगड़ाह के संगीत विभाग (स्वर एवं वाद्य) की गिरि स्पंदन विषयक सोसाइटी द्वारा आज एक भव्य लोक नृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डा. सरिता एवं डा. विनोद कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने की, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया, जिनमें कुल 40 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सिरमौर सहित संपूर्ण हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, लयबद्ध तालों और लोक वाद्यों की मधुर ध्वनियों ने पूरे सभागार को लोक रंगों से सराबोर कर दिया।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पारंपरिक कला रूपों का संरक्षण करना तथा आगामी युवा महोत्सव 2025-26 के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करना रहा। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान टीम बी, दूसरा स्थान टीम डी, तीसरा स्थान टीम ए को प्राप्त हुआ कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि —“हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है। आज के समय में जब आधुनिकता तेज़ी से हमारे जीवन में प्रवेश कर रही है, तब यह आवश्यक है कि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें। हिमाचल की लोक कलाएँ केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे जीवन मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक एकता की प्रतीक हैं। मैं संगीत विभाग के दोनों अध्यापकों तथा सभी विद्यार्थियों को इस सुंदर आयोजन के लिए हृदय से बधाई देती हूँ।”कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया। विजेता टीमों को युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए अनुशंसित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए एक सांस्कृतिक अनुभव रहा, बल्कि यह महाविद्यालय में लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।इस अवसर पर डॉ वेदप्रकाश, प्रो देवेंद्र, प्रो संदीप कनिष्क, प्रो अजय, प्रो अम्बरा, प्रो मनोज, प्रो पूनम, प्रो ओम प्रकाश, प्रो कविता, श्री सुभाष जी, श्री राजीव शर्मा, श्री बलवंत, श्री सुरेन्द्र, कुमारी अनीता, श्री राजेंद्र धीमान एवं समस्त विद्यार्थी वर्ग उपस्थित रहा

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago