Categories: Uncategorized

थाना मानपुरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़

सोलन (नरेंद्र कुमार,संवाददाता),

थाना मानपुरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, ₹10 लाख के आभूषण बरामदथाना मानपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अन्तर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹10 लाख मूल्य के चोरीशुदा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।3 अक्टूबर 2025 को ढेला गांव निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और FSL टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने साइबर और CCTV सेल की मदद से गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में गिरोह की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया।25 अक्टूबर को SIT ने गिरोह के दो सदस्यों—सुरज और विजय कुमार—को पंजाब के घनौली चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि चोरी के जेवर रूपनगर स्थित “सुशील ज्वैलर्स” में बेचे गए थे। दुकान से पूरा माल जब्त कर दुकान मालिक दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य तीन राज्यों में सक्रिय हैं और कई वारदातों में शामिल रहे हैं। बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

16 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

19 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago