Categories: Uncategorized

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह पब्लिक स्कूल, काला अंब के पांच विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने हिमाचल टरपीन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, मैनथाप्पल में आयोजित विशेष समारोह के दौरान इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा की शाइमा खातून, जिया और गौरव, नौवीं कक्षा के विनीत तामांग तथा आठवीं कक्षा की सृष्टि शामिल हैं। राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए एक यादगार उपलब्धि रही।

पांच विद्यार्थियों की इस सफलता से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम बताया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन के सदस्य डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. सुधा गुप्ता और प्रधानाचार्या दीपा शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने की प्रेरणा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी और उनकी सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

पांच विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा मिला यह सम्मान स्नेह पब्लिक स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

4 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

7 hours ago

कांगड़ा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, घर में कपड़े धोती रह गई रिटायर्ड शिक्षिका, चोर अलमारी का लॉकर खोलकर ले उड़े गहने और नकदी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…

21 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

2 days ago