ब्यूरो रिपोर्ट
: प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद भी रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरसों तेल, रिफाइंड और दालों के बाद अब चीनी, जीरा और हल्दी की कीमतों में भी उछाल आया है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है और घरों का मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।चीनी के दामों में भी बढ़ोतरीचीनी की कीमतों में भी पिछले कुछ दिनों के दौरान तेजी देखने को मिली है। दुकानदारों के अनुसार करीब 10 दिन पहले चीनी 68 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 70 से 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, थोक बाजार में चीनी के दाम 6200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 6800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। कारोबारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।जीरा 400 रुपये किलो, हल्दी भी हुई महंगीरसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों की कीमतों ने भी आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। अनाज मंडी के ताजा भाव के अनुसार जीरे की कीमत में करीब 60 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका भाव 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, हल्दी भी 40 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है। मसालों की कीमतों में आई इस तेजी का सीधा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है।तेल और दालों के दाम भी बढ़ेमहंगाई का असर केवल चीनी और मसालों तक सीमित नहीं है। पिछले 10 दिनों के दौरान सरसों तेल, रिफाइंड और विभिन्न दालों की कीमतों में भी करीब 10 रुपये प्रति लीटर अथवा प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में बाजार में राशन खरीदने पहुंच रहे लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई और अन्य घरेलू खर्चों से जूझ रहे परिवारों के लिए अब महीने का राशन जुटाना मुश्किल होता जा रहा है।थोक बाजार में तेजी का असर खुदरा बाजार परमंडी कारोबारियों के मुताबिक, रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में अचानक आई तेजी के पीछे थोक बाजार में बढ़े हुए दाम मुख्य वजह हैं। कारोबारियों का कहना है कि थोक मंडियों में ही खाद्य वस्तुओं के रेट बढ़े हैं, जिसका असर अब खुदरा बाजार में दिखाई दे रहा है। जब तक थोक बाजार में कीमतें कम नहीं होतीं और वस्तुओं की आवक में सुधार नहीं आता, तब तक आम उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद कम है।कुल मिलाकर, खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों को इंतजार है कि बाजार में बढ़ती कीमतों पर कब लगाम लगेगी और रसोई के बिगड़ते बजट को कब राहत मिलेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…