ब्यूरो रिपोर्ट।
शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धार कुफर (डाकखाना रोड़ी) निवासी ईश्वर दास पुत्र गणेश दत्त के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईश्वर दास IGMC में उपचाराधीन अपनी पत्नी के लिए दवाई लेने घर से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।जानकारी के अनुसार ईश्वर दास की पत्नी IGMC में भर्ती हैं। बुधवार रात वह उनके लिए दवाई लेने लक्कड़ बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि खाई में गिरने से उन्हें जानलेवा चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। जिस पत्नी के इलाज के लिए ईश्वर दास दवाई लेने निकले थे, उसे अब पति की मौत की खबर का सामना करना पड़ रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…