Categories: Uncategorized

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन भारी बारिश–ओलावृष्टि का अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मानसून के विदा होने के बाद धूप का आनंद ले रहे लोगों को अब फिर से बारिश और ठंड झेलनी पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 5 से 7 अक्तूबर तक लगातार तीन दिन भारी से भारी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।इस दौरान प्रदेश के कई जिलों के लिए यैलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मध्यवर्ती क्षेत्रों में और शनिवार को मैदानी व मध्यवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इसके उपरांत पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा जोर पकड़ेगा और 5 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ जाएगा।6 अक्तूबर सबसे ज्यादा कड़े तेवर6 अक्तूबर को मौसम के सबसे ज्यादा कड़े तेवर देखने को मिलेंगे। इस दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की आशंका है। विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ऑरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में यैलो अलर्ट जारी किया है। 7 अक्तूबर को भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा।तापमान में गिरेगा पारालगातार तीन दिन खराब मौसम की स्थिति से पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम सर्द हो जाएगा। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश इलाकों में धूप खिली रही। ऊना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और शिमला का 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। औसतन न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय क्षेत्र ताबो में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शिमला में यह 14.6 डिग्री रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

22 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago