मुख्य समाचार

बंजार के देवाशीष शौरी व आदित्यशीष शौरी ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक — अब राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चयनित

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

बंजार के युवा योगप्रतिभा देवाशीष शौरी और उनके छोटे भाई आदित्यशीष शौरी ने हाल ही हमीरपुर के भोरंज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। दोनों भाइयों की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का बल्कि पूरे कुल्लू जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। बंजार के रहने वाले दोनों सगे भाई हिम अकेडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आठवीं व दसवीं कक्षाओं में पढ़ते हैं। इस प्रतियोगिता में दोनों ने हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व किया।


अपनी शानदार प्रस्तुति और निर्णायकों पर छाए प्रभाव के परिणामस्वरूप दोनों भाइयों को राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता अगले माह आंध्रप्रदेश में खेली जाएगी। इससे पूर्व भी देवाशीष एक बार व आदित्यशीष दो बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके हैं। राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे देवाशीष व आदित्यशीष की तैयारी को और मजबूत बनाने हेतु उनके पिता बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी का कहना है कि प्रशिक्षक व बच्चे दोनों कड़ी मेहनत तेज कर दी है। विभिन्न खेल संगठनों व स्कूल प्रबंधन ने युवा खिलाड़ियों को बधाई दी है। परिजनों ने आशा जाहिर की है कि बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर इस बार अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago