Categories: Uncategorized

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई है। 30 जून से 28 सितंबर तक 91 दिनों की मानसून अवधि में प्रदेश को 3,220 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आकलन सामने आया है। वहीं, इस दौरान विभिन्न घटनाओं में 373 लोगों की जान गई है।इन 373 मौतों में से 152 मौतें बारिश और आपदा से जुड़ी घटनाओं के कारण हुई हैं। इनमें भूस्खलन, अचानक बाढ़, डूबने, सांप के काटने और खड़ी ढलानों से गिरने जैसी घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में 221 लोगों की मौत हुई है।खराब मौसम के कारण 623 लोग घायल, जबकि 162 लोग लापता बताए गए हैं। मानसून के दौरान 1,400 से अधिक मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, 581 पशुओं की भी मौत हुई है।बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग की संपत्तियां बड़े स्तर पर प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।28 सितंबर तक प्रदेश में 61 सड़कें बंद थीं, जबकि 49 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर स्टेशन प्रभावित हुए हैं और इन्हें बहाल करने का काम जारी है।इसी बीच, केंद्र सरकार की सात सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी टीम हिमाचल प्रदेश में नुकसान का जायजा लेने पहुंची है। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में केंद्रीय टीम 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।केंद्रीय टीम मौके पर जाकर बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करेगी। प्रदेश सरकार ने मानसून से हुए नुकसान के मद्देनजर केंद्र से करीब 3,200 करोड़ रुपये की सहायता की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

15 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

23 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 day ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago