राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
सिरमौर जिले से व्याख्याता हिंदी एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर देश राज शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद सरकार ने जो निर्णय लिया है, उससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश सरकार ने 642 टीजीटी शिक्षकों को प्रवक्ता (लेक्चरर) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, कॉमर्स, गणित, भूगोल, संस्कृत, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषयों के शिक्षक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 26 शारीरिक शिक्षा (PET) अध्यापकों को भी प्रवक्ता बनाया गया है। देश राज शर्मा ने कहा कि “यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देगा और शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगा।”
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…