नाहन(हेमंत चौहान ,संवाददाता),
उप मण्डलाधिकारी पच्छाद एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डॉ0 प्रियंका चन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला 4 से 6 सितम्बर, 2025 तक सराहां में आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व जिला के लोक कलाकारों को प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन द्वारा कलाकारों का चयन किया जाएगा जिसके लिए 25 अगस्त को उप मंडलाधिकारी कार्यालय सराहां के सभागार में प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु गठित समिति द्वारा ऑडिशन लिए जाएंगे।सदस्य सचिव ने जिला के लोक कलाकारों से आग्रह किया कि वह 25 अगस्त को रखी गई ऑडिशन में भाग लें ताकि वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कलाकारों के प्रदर्शन व प्रस्तुति के आधार पर उन्हें सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाएगा ।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…