Categories: Uncategorized

आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 31 अगस्त तक की जा रही है सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ऑनलाइन ई-केवाईसी


नाहन( हेमंत चौहान ,संवाददाता),

जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों के लिए पहचान सत्यापन की नई प्रक्रिया शुरू की है। जिसके लिए जिला के सभी लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 31 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन ई-केवाईसी करवानी होगी।उन्होंने बताया कि विभाग ने ऑनलाइन ई-केवाईसी के लिए विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है। उन्होंने जिला के सभी पेंशनधारकों से आग्रह किया है कि वह 31 अगस्त 2025 से पूर्व अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र जैसे पंचायत सचिव, नगर निगम या स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार का प्रमाण पत्र और बैंक डाकघर पासबुक की प्रति लेकर ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। इन दस्तावेजों के आधार पर लाभार्थियों का तुरंत सत्यापन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस नई पहल से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे तथा समय पर आर्थिक मदद मिल सकेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago