मुख्य समाचार

कोठीपुरा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने संयुक्त निरीक्षण कर जमीन का किया चयन

बिलासपुर(मनदीप राणा,संवाददाता),
एम्स बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोठीपुरा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार ने आज जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन द्वारा किए गए संयुक्त भूमि निरीक्षण के उपरांत दी।उन्होंने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए चुनी गई भूमि प्रदेश सरकार द्वारा एम्स बिलासपुर को आवंटित परिसर के भीतर स्थित है, जो जेएनवी स्कूल और एम्स के लिए बनाए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन के निकट है। यह स्थान केंद्रीय विद्यालय निर्माण के सभी मानकों को पूरा करता है और विशेष बात यह है कि यहां एफसीए क्लियरेंस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे विद्यालय निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो सकेगा।उपायुक्त ने कहा कि लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन भूमि चयन को लेकर विभिन्न स्तरों पर बाधाएं सामने आती रहीं। कभी एफसीए की अड़चन आई तो कई बार केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने चयनित स्थलों को मंजूरी नहीं दी। इस बार जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन के आपसी सामंजस्य से उपयुक्त भूमि का चयन किया गया है, जिससे यह बहुप्रतीक्षित कार्य अब सिरे चढ़ पाएगा।उन्होंने कहा कि विद्यालय का निर्माण जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन की प्राथमिकता है। सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के लिए एम्स प्रबंधन और उपनिदेशक उच्च शिक्षा को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके।उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय बनने से न केवल एम्स में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी बल्कि बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों के विद्यार्थियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।निरीक्षण के दौरान एम्स निदेशक दयानंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेनू कौशल, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago